Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

यूट्यूबर शमिक अधिकारी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज

पुलिस मामले की जांच जारी होने की बात कह रही है, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहा है

06 Feb 2026

यूट्यूबर शमिक अधिकारी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज

कोलकाता। यूट्यूबर शमिक अधिकारी को दमदम इलाके से गिरफ्तार किए जाने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शमिक अधिकारी को उसकी कथित गर्लफ्रेंड द्वारा लगाए गए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों के आधार पर बेहाला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बीच, यूट्यूबर के पिता ने अपने बेटे को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।
गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने इस कार्रवाई को लेकर राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर दावा किया कि ‘YourNonsanee’ नाम से पहचाने जाने वाले शमिक अधिकारी का वीडियो तृणमूल कांग्रेस को इस कदर झकझोर गया कि उसके खिलाफ पूरे पुलिस तंत्र को झोंक दिया गया।
अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल में अब तक का सबसे सत्तावादी और तानाशाही शासन चला रही है। उन्होंने कहा कि आज बंगाल के लोग डर के साए में जी रहे हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आवाज उठाने का नतीजा एफआईआर, उत्पीड़न और झूठे मामलों के रूप में सामने आता है।
भाजपा नेता के अनुसार, शमिक अधिकारी का वीडियो बंगाल की जनता की आवाज, दर्द और गुस्से को प्रतिबिंबित करता है और इसे व्यापक रूप से साझा किया जाना चाहिए। मालवीय ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि ममता बनर्जी को यह जान लेना चाहिए कि पश्चिम बंगाल को चुप नहीं कराया जा सकता।
फिलहाल, शमिक अधिकारी की गिरफ्तारी और उस पर भाजपा की प्रतिक्रिया को लेकर राज्य की राजनीति में टकराव और तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच जारी होने की बात कह रही है, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमित मालवीय ने तृणमूल सरकार पर साधा निशाना
पुलिस मामले की जांच जारी होने की बात कह रही है, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News